फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 31 Jul 2024 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। सिविल अस्पताल में कर्मचारियों ने धरने और हड़ताल की शुरुआत की। इसके बाद कर्मचारियों ने योग किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी एनएचएम कर्मियों की जगह लगाई गई थी।
विज्ञापन

वहीं काउंसिलिंग के काम नहीं हो रहे। हड़ताल पांचवें दिन की अध्यक्षता नर्सिंग ऑफिसर सीमा ने की। एनएचएम कर्मचारी संघ जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि मांगें पूरी की जाएं, लेकिन सरकार का ध्यान एनएचएम कर्मचारियों की तरफ नहीं जा रहा है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों में जोश बढ़ता जा रहा है। सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित रहीं। हड़ताल को कांग्रेस नेता संजय कबलाना ने अपना समर्थन दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें