30jjrp19 झज्जर क्षेत्र में स्थित शहीद रमेश गुलिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधारोप
झज्जर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहीद रमेश गुलिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी में पौधरोपण किया गया। प्राचार्य सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अभियान की शुरुआत की गई। आयुष विभाग से हरमेश बंसल एवं प्राचार्य सुरेंद्र ने विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की सलाह दी। आने वाले दिनों में 1000 और पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। पौधरोपण करने के बाद विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर निशा प्रवक्ता, कृष्ण कुमार, ज्योति, अजीत सिंह, आनंद प्रकाश कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद