फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी कैंप को स्लम एरिया से हटाने की सिफारिश

Sun, 17 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शनिवार को गांधी कैंप में स्वयंसेवी संगठनों और व्यापारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। संगठनों सदस्यों और व्यापारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर पूरे गांधी कैंप बाजार की सफाई की।
विज्ञापन


इस मौके पर संगठन के प्रधान सेवक लवलीन टुटेजा ने कहा कि सीएम मनोहर लाल को एक पत्र लिखा है। इसमें गांधी कैंप को स्लम एरिया से हटाने की सिफारिश की है। संगठन ने गांधी कैंप को गोद लेने की योजना बनाई है, ताकि इसे आदर्श क्षेत्र बनाया जा सके। सभी व्यापारियों ने बाजार में सफाई रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर गांधी कैंप बाजार के प्रधान तिलक राज परुथी, राधे श्याम ढल, विजय परूथी, जोगेंद्र दुरेजा, रामधन नरूला, हरीश जुनेजा, पिंकी कत्याल, अजय उप्पल, रिंकू सहगल, गौरव निझावन, हरीश दुरेजा, अजेश गुप्ता, वरुण वधवा, जयप्रकाश पाहवा, अश्वनी चुघ और विनोद भूषण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें