-18 लाख 64 हजार है लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या
रोहतक। लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र युवा 25 अप्रैल तक अपना वोट बनवा सकते हैं। इसके लिए तत्काल फार्म नंबर छह भरकर आवेदन किया जा सकता है। डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि ऐसे युवक, युवतियां जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं दर्ज है वह लोकसभा के आम चुनाव में भाग लेने के लिए 25 अप्रैल से पहले नई वोट बनवाने के लिए आवेदन करें। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की 29 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी तथा 25 मई को मतदान होगा।
...
सूची से नाम कटा है तो तत्काल करें आवेदन
डीसी ने बताया कि अगर किसी मतदाता का नाम किसी कारणवश सूची से कट गया है तो वह मतदाता सूची में निर्धारित अवधि तक नाम दर्ज करवाने के लिए तत्काल वोटर हेल्पलाइन एप या voterportal.eci.gov.in के माध्यम से या संबंधित बीएलओ के माध्यम से फार्म नंबर-6 भरकर नई वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है।
पांच साल में बढ़े हैं 2 लाख 25 हजार वोटर
रोहतक लोकसभा क्षेत्र में 9 हलके हैं। इनमें 18 लाख 64 हजार से ज्यादा वोट हैं। इसमें पांच साल में 2 लाख 25 हजार नए मतदाता जुड़े हैं। अब 25 अप्रैल तक नई वोट बनवाने की समय सीमा होने के कारण नए मतदाताओं की संख्या और बढ़ेगी।