फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भिगान और कासंडी में बनेंगे नए पशु अस्पताल भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भिगान व कासंडी में पशु अस्पतालों के नए भवन जल्द तैयार किए जाएंगे। करीब 60 लाख रुपये की लागत से भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से टेंडर जारी किया है। टेंडर का आवंटन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक ढांचे से नई मजबूती मिल सकेगी।
विज्ञापन

गांव भिगान व कासंडी में राजकीय पशु अस्पताल का भवन जर्जर हो चुका है। प्रत्येक भवन के निर्माण पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएगा। नया भवन बनाने की समय सीमा अगले छह माह निर्धारित की गई है।
नए भवन में यह मिलेगी सुविधा

नव निर्माण अस्पताल में दवा स्टोर, डॉक्टर कक्ष, फार्मासिस्ट, लैब, पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण की आधुनिक सुविधाएं होगी। आधुनिक सुविधाएं मिलने से अस्पताल स्टाफ के साथ-साथ ग्रामीणों को भी सुविधा मिलेगी। नया भवन बनने से लोगों को पशुओं उपचार के लिए दूसरे गांव में नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

वर्जन


गांव भिगान व कासंडी में पशु अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग को तोड़कर उसकी जगह नवनिर्माण किया जाएगा। सरकार से भवनों की मंजूरी मिलने के बाद विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर का आवंटन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


- भूपेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें