देश में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने में साई पूरे
जोरशोर से लगा है। इसके लिए रोहतक में चल रहे कैंप में पहले 40 खिलाड़ी
चुने गए तो अब ट्रायल के बाद 15 को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यहां से
चयनित खिलाड़ियों को अब दिल्ली में 2 फरवरी को मैच खिलाया जाएगा, जिसके बाद
फाइनल टीम तैयार होगी। जिससे उसे वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह तैयार किया
जा सके।
राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में साई की बॉक्सिंग एकेडमी
के सीओओ सतीश सरहदी ने बताया कि देश में वर्ष 2017 में फीफा वर्ल्ड कप
अंडर-17 होना है। इसमें भारत मेजबान होने के कारण क्वालीफाई कर चुका है। इस
वर्ल्ड कप के लिए अंडर-17 फुटबाल खिलाड़ियों की टीम तैयार हो रही है,
जिससे भारत की तगड़ी दावेदारी हो सके।
सरहदी के अनुसार पहले हुए ट्रायल में
चयनित 40 खिलाड़ियों का कैंप राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लगाया
गया था। उनका बुधवार को ट्रायल मैच कराया गया, जिसके बाद 15 खिलाड़ियों को
बाहर किया गया और 25 को अगले ट्रायल के लिए चयनित किया गया है।
अब ये
खिलाड़ी 2 फरवरी को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ट्रायल मैच
खेलेंगे। इस आखिरी ट्रायल के बाद वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम को चुना
जाएगा। रोहतक में लगे कैंप में खिलाड़ियों को ट्रायल से पहले कोच ने फुटबाल
खेलने के गुर भी सिखाए और उनको नई टेकिभनक भी बताई।