एमडीयू में पिछले छह महीने से परिणाम और डीएमसी का कार्य ठप होने के कारण बुधवार को आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा सदन के मुख्य गेट पर ताला जड़ा। इसके बाद वीसी और परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी.एस. सिंधु के खिलाफ नारे लगाए। विरोध को देख परीक्षा नियंत्रक डॉ. सिंधु ने विद्यार्थियों से बातचीत की।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पांच दिन के भीतर परिणाम और डीएमसी से संबंधित काम शुरू हो जाएगा। इस मौके पर संगठन डॉ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के मंगल सिंह, बिजेंद्र संभ्रवाल, अमित अहलावत, अजय कटारिया, अमित नरवाल, रचना, मेहर, दिनेश, विकास, भोलू, सुरेंद्र, गौतम, रवि, मोहित, राजीव और कपिल मौजूद रहे।