फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में नया मॉड्यूलर ओटी ड्राइ रन मरीजों के उपचार को तैयार

विज्ञापन
New modular OT dry run in PGIMS ready to treat patients
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस का नया मॉड्यूलर ओटी ड्राइ रन कंप्लीट कर मरीजों के उपचार के लिए तैयार हो गया है। अब संस्थान कोरोना के गंभीर 103 मरीजों को एक साथ उपचार दे सकता है। इसके अलावा संस्थान की 520 सामान्य कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को अपनी निगरानी में रखने की क्षमता है। कोरोना के मरीजों के लिए हाल ही में चार पोर्टेबल एक्स-रे व चार पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीनें भी आ गई हैं। इसके साथ ही 90 मल्टीपरपज मॉनिटर भी संस्थान को मिले हैं, जोकि मरीजों के लिए वरदान बनेंगे।
विज्ञापन

कोरोना बढ़ रहे केसोंके चलते पीजीआईएमएस अपनी तैयारी कर रहा है। वर्तमान में 32 आईसीयू बेड की क्षमता को बढ़ा कर 103 कर दी गई है। सभी बेडों पर वेंटीलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। कोविड 19 के कन्वीनर डॉ. वीके कत्याल ने बताया कि हम 103 कोरोना के गंभीर मरीजों को एक साथ वेंटीलेटर पर रखने में सक्षम हैं। संस्थान में 2000 मरीजों को दाखिल करने की क्षमता है। लेकिन फिलहाल पूरे अस्पताल को कोविड अस्पताल में नहीं बदला गया है। हम कोरोना मरीजों के अलावा सामान्य मरीजों का भी उपचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि पीजीआईएमस के पास फिलहाल 260 के करीब वेंटीलेटर हैं। प्रशासन ने नये वेंटीलेटरों की इंस्टाल करने के आदेश कर दिए हैं।
---
नया मॉड्यूलर ओटी तैयार हो गया है। इसमें हम मरीजों का उपचार कर सकते हैं। इसके अलावा चार पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड, चार पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, 90 मल्टी परपज मॉनिटर भी आ गए हैं। ये सभी कोरोना संक्रमणकाल में मरीजों के उपचार में मददगार होंगे। नये 100 वेंटीलेटर भी इंस्टाल हो रहे हैं, इससे हमारी क्षमता और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रोहतास कंवर यादव, निदेशक, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें