फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नए मेयर रामअवतार वाल्मीकि आज संभालेंगे कार्यभार, तीन मंत्री रहेंगे मौजूद

विज्ञापन
28सीटीके30 नगर निगम के नए मेयर के लिए फर्नीचर को कार्यालय में रखने के लिए लेकर आते कर्मचारी। अम
विज्ञापन
रोहतक। शहर के नए मेयर रामअवतार वाल्मीकि शनिवार को कार्यभार संभालेंगे। मेयर के लिए नगर निगम की तरफ से नई कुर्सियां मंगवाई गई हैं। कार्यालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री नायब सैनी के फोटो लगेंगे। साथ ही, प्रदेश के मंत्री कृष्णलाल पंवार, डॉक्टर अरविंद शर्मा व कृष्ण बेदी के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व सुभाष बराला भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यभार समारोह में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

2010 में कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने नगर परिषद को भंग करके नगर निगम का दर्जा दिया था। साथ ही, आसपास के नौ गांवों को निगम में शामिल किया। निगम का पहला चुनाव 2013 में हुआ, जिसमें कांग्रेस समर्थक रेणू डाबला मेयर बनी थीं। उस समय मेयर का पद एससी समाज की महिला पार्षद के लिए आरक्षित था। 2018 में हुए दूसरे चुनाव में भाजपा के मनमोहन गोयल को लोगों ने सीधे वोट डालकर चुना था, जबकि 2025 के चुनाव में मेयर का पद एक बार फिर एससी समाज के लिए आरक्षित हो गया। इसमें भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि ने जीत हासिल की, जो शनिवार को अपना कार्यभार संभालेंगे।
निगम ने मंगवाया नया फर्नीचर, पुराना स्टोर में रखा
नए मेयर के लिए नगर निगम की तरफ नया फर्नीचर मंगवाया है। इसमें एक बड़ी कुर्सी, 12 छोटी कुर्सी, गोल मेज व सोफा शामिल हैं। इसके अलावा मेयर के समर्थकों की तरफ से कार्यालय में एलईडी लगवाने की भी मांग आई है।
विज्ञापन

कैनाल रेस्ट हाउस में होगी जनसभा, सहकारिता मंत्री का कार्यक्रम जारी
मेयर के कार्यभार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा का मुख्यालय से प्रोग्राम तय हो गया है। शर्मा सुबह चंडीगढ़ से रवाना होंगे और सुबह साढ़े 10 बजे कैनाल रेस्ट हाउस में पहुंचेंगे, जहां मेयर के कार्यभार संभालने के अवसर पर हो रही जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए पार्क में मंच सजाया गया है।
मेयर के कार्यभार समारोह में प्रदेश सरकार तीन मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल के अलावा जिले के नेता मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी आने का आग्रह किया गया था, लेकिन व्यस्त होने के कारण नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

- रणबीर ढाका, जिला अध्यक्ष भाजपा

28सीटीके30 नगर निगम के नए मेयर के लिए फर्नीचर को कार्यालय में रखने के लिए लेकर आते कर्मचारी। अम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें