खैरडी स्कूल में परीक्षा केंद्र की जांच करते आरटीओ विरेंद्र ढूल डीएसपी राकेश कुमार थाना प्रभारी
- जिले में आज हाई स्कूल के विद्यार्थी देंगे गणित की परीक्षा
- कलानौर में परीक्षा में बाधा डालने के आरोप में दो पर एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा बोर्ड की बुधवार को आयोजित 12वीं की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा में 9,677 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रशासन परीक्षा से पहले पर्याप्त इंतजाम के दावे कर रहा था लेकिन महम के परीक्षा केंद्रों पर पेपर शुरू होने से एक घंटे पहले कमरों की खिड़कियों पर जालियां लगाई गईं। जिले में 45 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहले केंद्रों की संख्या 44 निर्धारित हुई थी जिसके बाद सांपला में एक और केंद्र बनाया गया।
परीक्षा में 170 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे
पहले दिन अंग्रेजी के पेपर में 9,847 में से 9,677 विद्यार्थी शामिल हुए और 170 ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर पुलिस कर्मियों का कड़ा पहरा रहा। विभाग के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का 2 से तीन बार निरीक्षण रहा। कलानौर के ब्लॉक में बाहरी हस्तक्षेप करने का प्रयास कर रहे दो युवकों के खिलाफ धारा 171 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
कलानौर में बाहरी हस्तक्षेप के प्रयास में दो पर मामला दर्ज
कलानौर। परीक्षा
शुरू होने से पूर्व चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को ईमानदारी और अनुशासन का महत्व समझाया। वहीं, आरटीओ विरेंद्र ढूल, डीएसपी राकेश कुमार व थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने चारों परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सांपला ब्लॉक में 10 विद्यार्थी रहे गैर हाजिर
सांपला।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सांपला ब्लॉक के पांच केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में करीब एक हजार विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा शुरू होने से विद्यार्थी आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे। साढ़े तीन बजे परीक्षा संपन्न हुई। विद्यार्थियों के चेहरों पर रौनक थी। विद्यार्थी रोनक,अक्षय ने बताया कि पेपर सिलेबस से था, हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
खैरडी स्कूल में परीक्षा केंद्र की जांच करते आरटीओ विरेंद्र ढूल डीएसपी राकेश कुमार थाना प्रभारी
खैरडी स्कूल में परीक्षा केंद्र की जांच करते आरटीओ विरेंद्र ढूल डीएसपी राकेश कुमार थाना प्रभारी