फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भारतीय मजदूर संघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
09 प्रदर्शन के बाद लघु सचिवालय पहुंचकर डीडीपीओ राजपाल चहल को ज्ञापन सौंपते हुए भारतीय मजदूर संघ - फोटो : रीक्षा केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे पर्यवेक्षक। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अनुबंधित श्रमिकों को स्थाई किए जाने व वेतन संबंधित श्रमिक की चिंताओं का समाधान आदि मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ रोहतक से संबंधित संगठनों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से एक मांगपत्र प्रधानमंत्री के नाम भेजा।
प्रदर्शन करने से पहले भारतीय मजदूर संघ के सदस्य स्थानीय मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। वहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के लिए चले। नारेबाजी करते हुए वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, सोनीपत स्टैंड होते हुए लघु सचिवालय गेट पर पहुंचे। जहां पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश पांचाल, राजेश पंघाल, शिव कुमार, आकाश बल्हारा, बलजीत, जिला संयोजक मदन कुमार सिंह, गौरव अहलावत, हैप्पी, प्रवीण, कुलदीप अत्री, राहुल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें