एमडीयू में चल रही अंतर महाविद्यालय फुटबॉल पुरुष वर्ग चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया।
चैंपियनशिप में पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज की टीम ने खिताब हासिल किया।
खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि पहला मैच द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय गुड़गांव और अहीर महाविद्यालय रेवाड़ी के बीच खेला गया।
मैच में गुड़गांव की टीम ने प्रतिद्वंद्वी को 2-0 के अंतर से हरा दिया। दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ और पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज रोहतक के बीच खेला गया।
इसमें नेकीराम कॉलेज की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 1-0 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया।
खेल निदेशक ने बताया कि दूसरे स्थान पर बहादुरगढ़ की टीम, तीसरे स्थान द्रोणाचार्य गुड़गांव और चौथे स्थान पर अहीर कॉलेज रेवाड़ी की टीम रही।
विजेता टीम को चैंपियनशिप की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. सुमित गुल, डॉ. हरेंद्र सांगवान, महेंद्र पुनियानी, अमित छिकारा, धर्मेंद्र कादियान, नरेश जून और मुकेश गोयल आदि मौजूद रहे।
उधर, नेकीराम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश श्योराण ने भी विजेता टीम को बधाई दी।