फोटो कैप्शन 77: आग लगने के बाद कमरे के बाहर बिखरा सामान। (संवाद)
बादली। गांव बादली में समारोह से लौटकर घर में सोए परिवार के ऊपर वाले कमरे में सुबह आग लग गई। मकान मालिक राहुल ने एक पड़ोसी पर रंजिश के चलते कमरे में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राहुल ने बताया कि 13 सितंबर की रात वह परिवार सहित चाचा के लड़के के कुआं पूजन समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब दो बजे के बाद परिवार घर लौटकर सो गया।
सुबह चाचा मनजीत ने दरवाजा खटखटाकर ऊपर कमरे में धुआं उठने की जानकारी दी। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो चारपाई और उस पर रखे कपड़ों में आग लगी हुई थी। आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन कपड़े व चारपाई जली हुई मिली। राहुल के अनुसार रंजिस से आग लगाई है।