फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया

Tue, 15 Sep 2026 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
47-एमडीयू में ​खिलाड़ियों के लिए ​विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रो कुलताज का स्वागत करते जोगेंद्र
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें नशे से दूर रहकर अनुशासित और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक विजिलेंस विजय जाखड़, आईपीएस मुख्य अतिथि थे। समाजसेवी जोगेंद्र कादियान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने को कहा। विजय जाखड़ ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास से ही मंजिल मिलती है। जोगेंद्र कादियान ने युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील की। निदेशक खेल कुलताज सिंह ने खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के विकास पर जोर दिया। डॉ. जितेंद्र कुमार और शोधार्थी सुमित राठी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें