सांपला। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शुक्रवार को सांपला तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड की जांच पड़ताल की। उन्होंने रिकॉर्ड के रखरखाव में कोताही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील के कार्यों को लेकर आमजन को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पटवारी के एक माह के कार्य का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। राजस्व न्यायालय में आने वाले सभी मामलों को पोर्टल पर भी अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि बंटवारे के मामलों में भी अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने गिरदावरी, इंतकाल रजिस्ट्री, टोकन, पटवारी की डायरी, मुसावी व जमाबंदी से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की।
विज्ञापन
सचिन गुप्ता ने सांपला शहर का निरीक्षण करके स्वच्छता के बारे में रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने सांपला-खरखौदा रोड पर नाले की सफाई करने के निर्देश दिए।