फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन और राष्ट्रसेवा विकसित करने का माध्यम है एनसीसी : कर्नल सुखबिंदर

Wed, 19 Aug 2026 07:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
08. वैश्य कॉलेज में हरियाणा एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुख​बिंदर सिंह के साथ एनसीसी
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा एनसीसी बटालियन-1 के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुखबिंदर सिंह ने बुधवार को वैश्य कॉलेज का दौरा किया। कर्नल सुखबिंदर सिंह ने एनसीसी गतिविधियों और कैडेट्स के प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने कैडेट्स से संवाद कर उनकी उपलब्धियों और भविष्य की तैयारियों की जानकारी ली। कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति विकसित करने का सशक्त माध्यम है। प्राचार्य फूल सिंह यादव ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनके साथ प्रशिक्षण जूनियर कमीशंड अधिकारी सूबेदार विकास मलिक भी रहे। संवाद
विज्ञापन

-
एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रसेवा का पाठ पढ़ाया
रोहतक। प्रथम हरियाणा एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुखबिंदर सिंह ने बुधवार को गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रसेवा और अनुशासन के लिए प्रेरित किया। कर्नल सुखबिंदर सिंह ने ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार विकास मलिक के साथ महाविद्यालय में एनसीसी गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कैडेट्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम और दैनिक दिनचर्या का अवलोकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें