रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का धरना लगातार 10वें दिन जारी रहा। आंदोलन के दौरान छात्रों के जेन जी अंदाज में बनाए गए पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुचु-पुचु, फीस मत बढ़ाओ ना, पूकी, फीस बढ़ाना गंदी बात और कुचु-पुचु हॉस्टल फीस कम कर दो ना जैसे संदेशों वाले पोस्टरों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
छात्रों ने हर साल 10 प्रतिशत फीस वृद्धि बंद करने, बीपीएल छात्रों को कुल हॉस्टल फीस में 50 प्रतिशत छूट देने और लेक्चर बेस्ड नियुक्तियां सांविधानिक तरीके से करने की मांग उठाई है। इन मांगों को लेकर 21 अगस्त को सुबह 10 बजे दयानंद सरस्वती चौक से एमडीयू गेट नंबर-2 तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। मीसो महासचिव नकुल ने छात्रों और शहरवासियों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की