फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान कर कारगिल शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शिविर में रक्तदान करते एनसीसी कैडेट्स। संवाद
विज्ञापन
कारगिल शहीदों की याद में कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया, इसमें मीडिया सहयोगी की भूमिका अमर उजाला फाउंडेशन ने निभाई। यहां एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान कर शहीदों को याद किया और श्रद्धांजलि दी। एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित नौटियाल, मेयर मनमोहन गोयल व अन्य अधिकारियों ने 32 रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदाताओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हुए पौधे भी भेंट किए गए।
विज्ञापन

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित नौटियाल ने डबल पार्क मॉडल टाउन स्थित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा (कीर्ति चक्र) की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल, शहीद दीपक शर्मा के पिता नरेश शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। कारगिल रणभूमि योद्धाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। लेफ्टिनेंट रेनू, लेफ्टिनेंट डॉ. मनोज कुमार, एनसीसी अधिकारी अवन सिंह, हवलदार संजय, हवलदार सुनील, डॉ. गोपाल कृष्ण (चिकित्सक प्रकोष्ठ), हम और आप वेलफेयर सोसाइटी की कविता यादव, 20 एनसीसी कैडेट्स व अन्य ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट सतीश भारद्वाज ने किया। कार्यवाहक डिप्टी कमांडर कर्नल वीरेंद्र सामंत, फर्स्ट हरियाणा बटालियन कमान अधिकारी कर्नल भगवान दास, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संदीप गोस्वामी, मेजर डीएस कौशिक, लेफ्टिनेंट विकास सिंधु, लेफ्टिनेंट रेनू, एनसीसी अधिकारी जितेंद्र जांगड़ा, अनीता धनखड़, सूबेदार मेजर रामलाल, सूबेदार मेजर बिशन सिंह, कार्यवाहक सूबेदार मेजर भगवान सिंह, सूबेदार कुलदीप, सीटीओ डॉ. मीनाक्षी हुड्डा, सीटीओ डॉ. अनिल डूडी, वैश्य पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सुषमा सुहाग, नवीन पंघाल, शहीद कैप्टन दीपक शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट पदाधिकारी, डॉ. अनूप सिंह बंसल, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव देवेंद्र चहल, पूर्व सचिव ओपी अरोड़ा, एशियन पदक विजेता गुलशन शर्मा, पीजीआईएमएस से डॉ. शुभम तंवर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
शहीद कैप्टन दीपक शर्मा ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उनका परिवार भी देश सेवा में जुटा है। इसी कड़ी में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। यह सराहनीय कदम है। यहां दान किया गया रक्त दूसरे व्यक्ति की जान बचा सकता है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। कारगिल शहीदों की याद में रक्तदान शिविर लगाना सराहनीय है।
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की ओर से लगाए गए शिविर में पहली बार रक्तदान करने का अवसर मिला। सोचा था मुझे भी रक्तदान करना चाहिए। कारगिल शहीदों ने अपने देश के लिए जान दे दी। हमें भी विजय दिवस का हिस्सा बनने के लिए कुछ करना चाहिए। इसलिए रक्तदान किया। अब यह सिलसिला जारी रहेगा।
- लेफ्टिनेंट रेणु कुमारी, राजकीय स्नातकोतर महिला महाविद्यालय
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में पहली बार रक्तदान किया। एमडीयू के यूआईईटी से बीटेक की पढ़ाई करने के साथ एनसीसी कैडेट भी हूं। रक्तदान के बारे में सुना था। इसलिए खुद ने भी रक्तदान करने का फैसला लिया। यह किसी जरूरतमंद का अनमोल जीवन बचा सकता है।
- देवांश, शिवाजी कॉलोनी
एमडीयू का बीटेक छात्र होने के साथ एनसीसी कैडेट हूं। सोमवार को पहली बार रक्तदान किया। कैडेट्स व एनसीसी अधिकारियों ने भी रक्तदान किया है। इसलिए मैने भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए रक्तदान किया। इसका कोई विकल्प नहीं है। जरूरत के समय यही काम आता है।
- निखिल पूनिया, जनता कॉलोनी
चरखी दादरी का रहने वाला हूं। एमडीयू से बीएससी की पढ़ाई के साथ एनसीसी में हिस्सा लिया है। यहां दोस्त नितिक सांगवान ने रक्तदान शिविर की जानकारी दी। यह रक्त दूसरों के काम आए। इस सोच के साथ उसके बुलाते ही चलाया और पहली बार रक्तदान किया। यह अच्छा अनुभव रहा।
विज्ञापन

- विशाल, छात्र, बीएससी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें