फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से, घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:13 से 10:22 बजे तक

Sun, 30 Mar 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29सीटीके36 दुर्गा भवन मंदिर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। चैत्र नवरात्र रविवार से प्रारंभ हो रहे हैं। इसके लिए शहर के मंदिर सज गए हैं और रंग-बिरंगी लड़ियों व लाइट ने मंदिरों की रौनक बढ़ा दी है। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु घरों और मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा करेंगे। साथ ही, विधिविधान से पूजा कर मां दुर्गा से मन्नत मांगेंगे। दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:13 से 10:22 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

दुर्गा भवन मंदिर, माॅडल टाउन स्थित गुफा वाला मंदिर, प्राचीन शीतला माता मंदिर व डीएलएफ कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर सहित शहर के अनेक मंदिरों में साज-सज्जा और लाइट ने मंदिरों को और अधिक भव्य बना दिया है।
श्री सनातन धर्म सभा दुर्गा भवन मंदिर के प्रधान पंडित ओमप्रकाश ने बताया कि वर्ष 1948 से दुर्गा भवन श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर की स्थापना स्वामी गुरचरण दास महाराज ने की थी। मंदिर नौ-दुर्गा स्वरूप विराजमान हैं। वहीं, मंदिर में 14 से अधिक देवी-देविताओं की प्रतिमाएं हैं। पवित्र वैष्णो देवी की गुफा का मंदिर भी आकर्षण का केंद्र बन गाया है।
विज्ञापन

दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर में प्रत्येक त्योहार व पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार भी मां दुर्गा के नौ दिन भव्य नवरात्र कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नौ दिन नवरात्र पर अखंड ज्योत जलाई जाएगाी। साथ ही, सच्ची श्रद्धा के साथ मां की उपासना की जाएगी।
चैत्र नवरात्र में कलश स्थापना का यह रहेगा शुभ मुहूर्त
आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि उदयातिथि के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च को है, यानी घट स्थापना इसी दिन होगी। घट स्थापना के लिए शुभ समय सुबह 6 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त भी है। इन दोनों मुहूर्तों में कलश स्थापना करना मनोवांछित फल प्रदान करने वाला माना जाता है।
चैत्र नवरात्र का महत्व
पुजारी आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने का समय है। इस दौरान नवरात्र व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। मां दुर्गा की पूजा से न केवल मानसिक शांति प्राप्त होती है, बल्कि यह शरीर और आत्मा को भी शुद्ध करती है।

29सीटीके36 दुर्गा भवन मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें