फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगा नेशनल बास्केटबाल टूर्नामेंट, विजेता को मिलेंगे एक लाख

Tue, 02 Aug 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
बास्केटबाल - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
 राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांपलेक्स के इंडोर हाल में मंगलवार से अखिल भारतीय बास्केटबाल टूर्नामेंट शुरू होगा। इसका उद्घाटन 3.30 बजे कमिश्नर चंद्र प्रकाश करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव चंद्रमुखी होंगे।
विज्ञापन


मैना पर्यटक केंद्र में पत्रकारों से बातचीत में बास्केटबाल क्लब ऑफ हरियाणा के आयोजन सचिव सुधीर हुड्डा एवं सचिव एडवोकेट नवदीप ने बताया कि टूर्नामेंट में देश की 8 टीमें भाग लेंगी। इनमें ओएनजीसी (देहरादून), इंडियन रेलवे, पंजाब, इंडियन आर्मी, इन्कम टैक्स चेन्नई, इंडियन एयर फोर्स, हरियाणा व बास्केटबाल क्लब ऑफ हरियाणा की टीमें शामिल होंगी। सुधीर हुड्डा ने बताया कि टूर्नामेंट 2 से 6 अगस्त तक चलेगा। सभी मैच शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक होंगे। विजेता टीम को ट्राफी के अलावा एक लाख रुपये और रनरअप को 50 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द मैच के लिए 2100 और टूर्नामेंट के सबसे अच्छे खिलाड़ी को 5100 रुपये का नकद इनाम मिलेगा। सचिव एडवोकेट नवदीप ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान कई बड़ी हस्तियां मैच का लुत्फ उठाने आएंगी, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्टार विशेष भृगुवंशी, अमृतपाल सिंह, यादविन्द्र सिंह (ओएनजीसी), हरियाणा के खिलाड़ी नरेन्द्र ग्रेवाल, जोगेन्द्र सिंह, अखिलन परी व रिकिन पेटानी (इन्कम टैक्स, चेन्नई) के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्टार त्रिदीप राय, रियाजुद्दीन, मोहित भंडारी, अनूप मुकुन्नील, शबीर अहमद, रियासुद्दीन व आर. मुरली कृष्ण शामिल होंगे। वहां अर्जुन अवार्डी ओमप्रकाश, अजमेर सिंह, ध्यान चंद अवार्डी राम कुमार व अपर्णा घोष भी मौजूद रहेंगे।

हरियाणा के कई खिलाड़ी मचा रहे धूम

सचिव सुधीर हुड्डा ने बताया कि इससे पहले सीनियर बास्केट बाल चैंपियनशिप राजस्थान के भीलवाड़ा में हुई थी। इस बार मेजबानी का मौका रोहतक को मिला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नरेंद्र ग्रेवाल और जोगेंद्र सिंह को भारतीय सीनियर टीम में स्थान मिलना गौरव की बात है। इसके अलावा 2015 फीबा एशिया चैंपियनशिप में जींद जिले के खिलाड़ी विकास भी चयनित हुआ था। जूनियर इंडियन टीम में हरियाणा के दो खिलाड़ी दीपक और साहिल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें