फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छह मई से शुरू होगा फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी का राष्ट्रीय आंकलन

विज्ञापन
04jjrp03- जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक को संबो​धित करते डीईईओ राजबाला मलि - फोटो : Samvad
विज्ञापन
झज्जर। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) नई दिल्ली की तरफ से जिले में तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी आंकलन कराया जा रहा है। यह अध्ययन भारत के समस्त राज्यों एवं जिलों में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों की साक्षरता और संख्यात्मक योग्यता का मूल्यांकन करना है। जिला झज्जर में इस राष्ट्रीय अध्ययन के अंतर्गत सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कुल 19 विद्यालयों का चयन किया गया है। जिले में यह अध्ययन छह से आठ मई तक आयोजित किया जाएगा।
एनसीईआरटी की ओर से प्रोफेसर इंद्राणी भादुड़ी और उनकी टीम इस अध्ययन का नेतृत्व कर रही है। राज्य स्तर पर एससीआरटी गुरुग्राम की तरफ से डॉ. मनोज शर्मा और डॉ. देवेंद्र दत्त की तरफ से सभी आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में सोमवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चयनित 19 विद्यालयों के मुखियाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने की।
बैठक में डॉ. सुदर्शन पूनिया जिला समन्वयक निपुण हरियाणा ने आकलन की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया। डॉ. पूनिया ने बताया कि प्रत्येक चयनित विद्यालय से सत्र 2025-26 की तीसरी कक्षा के अधिकतम 12 विद्यार्थियों का चयन एक निश्चित मानदंड के अनुसार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार संपूर्ण प्रक्रिया फील्ड इन्वेस्टिगेटर टैब के माध्यम से करेंगे। इस अध्ययन के जिला समन्वयक भूपेंद्र रोज ने बताया कि आकलन कार्य हेतु एबीआरसी एवं बीआरपी को दायित्व सौंपे गए हैं और डाइट माछरौली के माध्यम से उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
राजबाला मलिक ने समस्त विद्यालय प्रमुखों से आग्रह किया कि वे फील्ड इन्वेस्टिगेटरों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें और यह सुनिश्चित करें कि यह अध्ययन पूर्ण निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ संपन्न हो। उन्होंने कहा कि यह अध्ययन भविष्य में शिक्षा की रणनीतियों एवं नीति-निर्माण का आधार बनेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें