माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। दिल्ली कार धमाके में आदिल अहमद का नाम आने से जीएमसी अनंतनाग से एमडी की पढ़ाई कर रही रोहतक निवासी डॉ. प्रियंका शर्मा भी शामिल हैं। दिल्ली केस से नाम जुड़ने से रोहतक की चिकित्सक बेटी दिनभर तनाव में रही। ठीक से खाना तक नहीं खाया। सोमवार को कुछ स्थिति सामान्य हुई तो परिवार ने भी राहत की सांस ली।
जनता कॉलोनी निवासी भारत ने बताया कि बहन प्रियंका से सोमवार को बात हुई है। अब वह सामान्य है। रविवार को कुछ परेशान रही। दिल्ली कार धमाके से जोड़कर दी जा रहीं खबरें समझ से परे हैं। दिल्ली केस से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल में गिरफ्तार आदिल के कारण इस मामले में नाम आया।
आदिल अहमद जम्मू कश्मीर स्थित जीएमसी अनंतनाग में पढ़ाता था। एसआर (सीनियर रेजिडेंट) की ड्यूटी के दौरान जूनियर को अपने सीनियर से बात करनी हाेती थी, इसीलिए बहन प्रियंका की आदिल से बात होती थी। इसी को लेकर उससे पूछताछ हुई। इस घटनाक्रम ने उसे तनाव में ला दिया। अब सब ठीक है। परिवार भी इस मामले से मुश्किल से बाहर आया है।