फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्यस्तरीय एलीट महिला बॉक्सिंग में नैना, भारती, विंका व रुद्रिका ने स्वर्ण पदक जीता

Wed, 24 Dec 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
40...कोच विजय हुड्डा के साथ भारती। स्रोत : कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राज्यस्तरीय एलीट महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता शानदार प्रदर्शन करते हुए बेटियों ने चार स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता गोहाना में आयोजित की गई। 80 किलोग्राम में नैना ने झज्जर की रितू को 5-0 से, 48 किलोग्राम में भारती ने साई रोहतक की माही सिवाच को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 57 किलोग्राम में विंका ने चरखी दादरी की प्रिया को हराया व 75 किलोग्राम में रुद्रिका ने हिसार की ट्विंकल को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
कोच विजय हुड्डा, कोच दीपक छिकारा व कोच सुधीर हुड्डा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि नैना जिले के गांव सिसरौली, भारती गांव रुड़की, विंका पानीपत व रुद्रिका गुरुग्राम की निवासी हैं। नैना, विंका व रुद्रिका जिले के सेक्टर 6 स्थित स्टार बॉक्सिंग क्लब में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

नैना जिले की दीन बंधु छोटूराम बॉक्सिंग अकादमी में और भारती शहीद बैतून सिंह स्टेडियम रुड़की में अभ्यास करती हैं। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन हो गया है। नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता 4 से 11 जनवरी को नोएडा में आयोजित की जाएगी। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

नैना ने बताया कि 2017 में खेलना शुरू किया था। पिता पवन कुमार हॉकी खेलते थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। पिता से प्रेरित होकर व उन्हीं के कहने पर खेलना शुरू किया। पिता ने कहा था कि इंडिविजुअल गेम खेलना है, क्योंकि इंडिविजुअल गेम में अपनी खुद की मेहनत से पदक जीत सकते हैं। मां रविता वकील हैं। 2024 में खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रजत पदक जीता। 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


भारती ने बताया कि साल 2015 में खेलना शुरू किया था। बचपन से ही उनका वजन ज्यादा था। माता-पिता ने कहा कि वह अपनी मौसी की लड़की मोनिका के साथ स्टेडियम जाएं। इससे उनका वजन कम हो जाएगा। उनका वजन कम होना शुरू हुआ लेकिन साथ में बॉक्सिंग में रुचि बन गई। इसके बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी।

40...कोच विजय हुड्डा के साथ भारती। स्रोत : कोच

40...कोच विजय हुड्डा के साथ भारती। स्रोत : कोच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें