फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेक्टरों में 5 करोड़ के सड़क निर्माण पर मौसम की मार

Wed, 24 Dec 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26...सेक्टर दो में टूटी सड़कें । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर के सेक्टरों में होने वाले 5 करोड़ के सड़क निर्माण कार्याें में मौसम का पेच फंस गया है। दरअसल सर्दी अधिक होने से सड़क निर्माण में बाधा का जोखिम है। नागरिकों का दावा है कि सेक्टरों में 50 प्रतिशत तक सड़कें टूटी हुई हैं। बारिश के दौरान टूटी ये सड़कें अब तक नहीं बनाई गई हैं।
हालांकि नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि सेक्टरों में 5 करोड़ से सड़क निर्माण की मंजूरी मिली हुई है लेकिन मौसम उपयुक्त नहीं है। वहीं, इस संबंध में विशेषज्ञों का मानना है कि सर्दी बढ़ने पर तारकोल की मजबूत पकड़ नहीं बन पाती और इन दिनों बनाई जाने वाली सड़क जल्दी टूटने का जोखिम बना रहता है।
विज्ञापन

-
निगम आयुक्त से मिलेंगे सेक्टरवासी
सेक्टरों में टूटी सड़कों से परेशान होने वाले सेक्टरवासी समस्याओं को लेकर बुधवार को नगर निगम आयुक्त से मिलेंगे। सेक्टरवासियों का कहना है कि सेक्टरों में टूटी सड़कों के अलावा बरसाती पानी निकासी सहित और भी समस्याएं हैं जिनके समाधान की मांग की जाएगी।
-
एक्सपर्ट की राय...
इन दिनों सर्दी अधिक होने से सड़क निर्माण के लिए सामग्री यानी बिटुमेन का तापमान ज्यादा देर तक संतुलित नहीं रहता है। इस कारण सड़क बनाते वक्त तारकोल की पकड़ मजबूत नहीं होती और सड़क जल्दी टूट जाती है। कोहरा छाने से श्रमिकों के कार्य में भी दिक्कतें आना स्वाभाविक और काम समय पर पूरा नहीं हो पता है।
- अरुण कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, रोहतक
-
सेक्टरों में यहां टूटी हैं सड़कें
सेक्टर एक, दो, तीन, चार व 14 में अनेक सड़कें टूटी हुई हैं। सेक्टर एक में हाउसिंग बोर्ड के पास 60 फीट चौड़ी 600 मीटर की सड़क टूटी हुई है। तिकोना पार्क, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से सेक्टर दो के डिवाइडिंग रोड व कम्युनिटी सेंटर से राजकीय प्राथमिक स्कूल तक सड़क टूटी है। सेक्टर दो में डिवाइडिंग रोड से सोनीपत रोड यानी जेएलएन के नजदीक तक छोटी सड़कें टूटी हुई हैं। सेक्टर तीन में कम्युनिटी सेंटर के पास व अन्य छोटी सड़कें भी टूटी हुई हैंं। सेक्टर चार व 14 में भी छोटी सड़कें टूटी हुई हैं।
-
सड़क टूटने के कारण
बारिश होने पर पानी की निकासी तेजी से नहीं होती और सड़क पर जमा होता है। इस कारण तारकोल से बनी सड़क टूटती है। वहीं, लोग गाड़ियों को सड़कों पर धुलाई करते हैं। तब भी सड़क टूटती है।
-
सेक्टरों में ज्यादातर सड़कें टूटी हुई हैं। सेक्टर एक, दो, तीन, चार व 14 के अलावा सेक्टर चार एक्सटेंशन, सेक्टर पांच व छह, सेक्टर 26, 27 में भी सड़कें टूटी हुई हैं। सभी सेक्टरों में सड़क निर्माण होने से लोगों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- कदम सिंह अहलावत, संयोजक ऑल सेक्टर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन
-
सेक्टरों में 5 करोड़ से बनाई जाने वाली सड़कों के लिए बजट मंजूर हो गया है लेकिन सर्दी अधिक होने से सड़क निर्माण अभी नहीं कराया जा सकता, ऐसे में मौसम अनुकूल होने पर निर्माण कराया जाएगा।
- डॉ. आनंद शर्मा, निगम आयुक्त रोहतक

26...सेक्टर दो में टूटी सड़कें । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें