फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम का प्रेशर खेल, पब्लिक से ऐसा क्या बैर

Mon, 10 Aug 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम का टैक्स जमा कराने का एक अजीबो-गरीब दबाव का खेल सामने आया है।
विज्ञापन


निगम की ओर से भेजे गए हाउस टैक्स के बिल को देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं।

ऐसे में लोग जैसे-तैसे इस समस्या से निजात पाने के लिए हाउस टैक्स जमा कर इस समस्या से निजात पाने के लिए निगम के चक्कर लगा रहे हैं।

दरअसल नगर निगम के अधिकारियों ने एक मंजिल इमारत की जगह तीन मंजिला इमारत का टैक्स बना दिया। यही नहीं निगम की ओर से इस हाउस टैक्स के बिल को बाकायदा घरों में भेज भी दिया गया।

ये मामला कोई एक या दो घरों का नहीं बल्कि निगम क्षेत्र के एक लाख 10 हजार घरों में से 10 हजार मकानों का है। और तो और एक मकान की जगह दो मकानों तक के बिल भी एक ही जगह भेजे जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को खासी मशक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


छत पर दीवार बनाते ही दूसरी मंजिल
नगर निगम अधिकारियों का मकानों की मंजिल बढ़ाने पर नया तर्क सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी ने अपने मकान की छत पर एक दीवार भी खड़ी कर दी तो वह दूसरी मंजिल की जद में आ जाता है।
विज्ञापन


वर्जन....
नगर निगम की ओर से सभी मकानों की फोटोग्राफी कराई गई है और उसके ही आधार पर मकान की मंजिल देखकर हाउस टैक्स भेजा गया है। अगर किसी को बिल से कोई समस्या है तो वह कार्यालय में आकर उसका समाधान करा सकता है। वहीं किसी ने मकान की छत पर बाथरूम भी बनाया हुआ है तो वह भी दूसरी मंजिल की जद में आएगा और लोग उसे दूसरी मंजिल नहीं मानते हैं।  
जसवंत सिंह, जेडटीओ, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें