फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरपंचों के धरने से प्रभावित रहा बीडीपीओ कार्यालय में काम

विज्ञापन
70---बीडीपीओं कार्यालय पर ताला लगा कर धरना देते सरपंच। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सरपंचों ने सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सरकार के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय का कामकाज प्रभावित रखा। सरपंचों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अजय देशवाल ने बताया कि सरपंच गांव के विकास को लेकर धरने पर बैठे हैं, न कि पैसा कमाने के लिए। ई-टेंडरिंग से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। ठेकेदार अपना काम करके चला जाएगा, जबकि ग्रामीण सरपंचों को ही पकड़ेंगे। सरपंच चोर नहीं हैं। सरकार सरपंचों पर विश्वास करे और उनकी शक्तियों को बहाल करे। उन्होंने कहा कि 3 फरवरी को नरवाना में मुख्यमंत्री का विरोध किया जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन की तरफ से तैयारी पूरी है। जिले के पांचों ब्लॉक में बीडीपीओ कार्यालय पर धरना चल रहा है। जब तक सरपंचों के अधिकारों को बहाल नहीं किया जाता, ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल को वापस नहीं लिया जाता तब तक धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें