फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉ. सुरेंद्र ने संभाली डीन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के संस्कृत, पाली एवं प्राकृत विभाग के प्रोफेसर डाॅ. सुरेंद्र कुमार ने बुधवार को विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स पद का कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन

डीन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से निभाएंगे। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का इस दायित्व के लिए विशेष आभार जताया। कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. एएस मान, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों एवं अन्य अधिकारियों ने प्रो. सुरेंद्र कुमार का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें