फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पांच दिन बाद भी नहीं शुरू हुई सरसों खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। सरसों की गुणवत्ता पर सवाल उठने का मामला सामने आने के बाद से अनाज मंडी में फसल खरीद बंद है। लगातार सरसों लेकर मंडी पहुंच रहे किसान पांच दिन से परेशाान हैं। आढ़ती व किसान मंडी में खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इधर, इस मामले में जांच के लिए मंगलवार देर शाम चंडीगढ़ से टीम सांपला पहुंची। टीम ने यहां जांच कर तथ्य जुटाए। बुधवार शाम को एसडीएम उत्सव आनंद ने भी मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार को वेयरहाउस गोदाम में निम्न स्तर की सरसों भेजे जाने का मामला सामने आया था। अमर उजाला ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वेयरहाउस के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया। नकली सरसों मामले की जांच के लिए मंगलवार शाम को चंडीगढ़ से आई टीम ने सांपला अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने वेयरहाउस व मंडी में रखे सरसों के बैगों की जांच की।
बुधवार शाम को एसडीएम उत्सव आनंद ने मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि फसल खरीद में लापरवाही व हेराफेरी करने वाले कर्मचारी व आढ़ती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें