फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंडी में पहले दिन नहीं पहुंची सरसों की फसल

Sun, 16 Mar 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने शनिवार से मंडियों में सरसों की खरीद शुरू कर दी। मंडियों में पहले दिन सन्नाटा छाया रहा। जिले की मंडियों में 20 मार्च के आसपास सरसों की फसल पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मार्केट कमेटी को इस साल रोहतक, कलानौर अनाज मंडी में लगभग एक लाख क्विंटल सरसों की आवक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस साल जिले में सरसों की पैदावार कम है। इसके कारण पिछले साल की तुलना में मार्केट कमेटी की मंडियों में लगभग एक लाख क्विंटल सरसाें की फसल आने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि पिछले साल लगभग एक लाख 40 हजार क्विंटल सरसाें की फसल की आवक हुई थी। जिले की मंडियों में हैफेड एमएसपी पर सरसों खरीद करेगी।
सरकार की ओर से इस साल सरसों की खरीद 5950 रुपये प्रति क्विंटल दाम तय किए गए हैं। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि फसल खरीद को लेकर तैयारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


रोहतक मार्केट कमेटी की मंडियों में 20 मार्च के आसपास सरसों की फसल आने की उम्मीद है। इसके लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। किसानों को साफ और सूखी फसल लेकर आना चाहिए, ताकि खरीद के समय परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

- दीपक लोहचब, मार्केट कमेटी सचिव, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें