फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : जेएलएन नहर में छोड़ा पानी, शहर में पहुंचेगा आज

Sun, 16 Mar 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25सीटीके25 जवाहर लाल नेहरू नहर। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सिंचाई विभाग ने जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर में पानी छोड़ दिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि सुबह शहर में पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) और जेएलएन नहर में पानी की आपूर्ति बंद होने से शहर में जल संकट गहरा रहा था। 18 फरवरी से बंद जेएलएन नहर में जल आपूर्ति बंद हुई थी। करीब 26 दिन बाद सिंचाई विभाग ने शनिवार को खुबडू हेड से नहर में पानी छोड़ दिया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन रामनिवास ने बताया कि रविवार 16 मार्च सुबह 10 बजे तक शहर में पानी पहुंच जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, 24 दिन तक नहर बंद होती है, लेकिन देरी होते-होते इसकी अवधि दो-तीन दिन और बढ़ जाती है। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होली से लगातार दो समय पानी की सप्लाई की जा रही है। रविवार शाम तक जलघरों में पानी पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद रोजाना दो समय पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें