फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करें

Fri, 13 Sep 2024 08:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के केमिस्ट्री विभाग में शुक्रवार को भारतीय चुनाव आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी एवं निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने विद्यार्थियों से मतदान की अपील करते हुए यह विचार व्यक्त किए। प्राध्यापिका प्रो. सपना गर्ग ने इस शपथ कार्यक्रम का समन्वयन किया।
विज्ञापन

सुनित मुखर्जी ने केमिस्ट्री विभाग के विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलवाई। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान की महत्ता से विद्यार्थियों को अवगत करवाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का मतदान करना जरूरी है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव की विकास यात्रा से विद्यार्थियों को रूबरू करवाया और विधानसभा चुनाव से संबंधित रोचक एवं महत्वपूर्ण तथ्य साझा किए।

केमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष प्रो. देवेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। उन्होंने कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार है और आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर सहभागिता करते हुए अपना वोट डालें। डाॅ. प्रीति बूरा दून ने कार्यक्रम संचालन एवं समन्वयन सहयोग दिया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. देवेन्द्र सिंह, प्रो. सपना गर्ग, डाॅ. प्रीति बूरा दून, पीआरओ पंकज नैन समेत केमिस्ट्री विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें