फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिगंबर जैन मंदिर में संगीतमय सिद्धचक्र महामंडल विधान संपन्न

Fri, 10 Mar 2023 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
दिगंबर जैन मंदिर में महामंडल विधान करते हुए श्रद्धालु। विज्ञप्ति
विज्ञापन
रोहतक । दिगंबर जैन अतिशिय क्षेत्र की तरफ से सराय मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आठ दिवसीय संगीतमय सिद्धचक्र महामंडल विधान धूमधाम से संपन्न किया। मंदिर में सुबह से ही दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्सव में भाग लिया। पंडित विनय जैन ने मंत्रों का उच्चारण करके आठ दिवसीय विधान संपन्न करवाया।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह भगवान महावीर स्वामी का जलाभिषेक व महाशांति धारा मयंक जैन, प्रदीप जैन, शलैष जैन व राजीव जैन के परिवार ने संपन्न की। समूचय पूजन, गुरू पूजन, मां सरस्वती पूजन, भगवान महावीर स्वामी पूजन के साथ अष्टद्रव से बना महाअर्ध्य भगवान के चरणों में समर्पित किया और मंदिर परिसर में पंडित की तरफ से हवन के तीन कुंड बनाकर विश्वशांति महायज्ञ किया गया। इसमें 11 मलाओं के माध्यम से मंत्र उच्चारण करके 108 बार माला जाप किया और देसी घी, चंदन की लकड़ी, लौंग, धूप से भरे नारियल की आहूति देकर यज्ञ को संपन्न किया। बाहर से आए कलाकारों ने सुंदर धर्म के भजनों को सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। महिलाओं ने अपनी मधुर वाणी से भजन गाकर सभी श्रद्धालुओं को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की संगीतमय महाआरती की।
इस अवसर पर अतुल जैन मालाबार प्रधान, अजय जैन महामंत्री, चक्रेश जैन, शैलेश जैन, अनिल जैन बैंक वाले, राजीव जैन, अनिल जैन लोहिया, सतीश जैन बैंक वाले, पुनीत जैन, अनुज जैन, संतोष जैन, कुसुम जैन, आशा जैन, बिमला जैन, अंजू जैन, पुष्पा लोहिया, निर्मला जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें