25सीटीके37-एमडीयू में रंग सुर कार्यक्रम दीप प्रज्वलित करते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह व अन्य शिक
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में रंग सुर की मंगलवार को गायिका जुगनी के सूफियाना गीत, पंजाबी लोक गीत और लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों के नाम रही। मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्षा डॉ. शरणजीत कौर ने कहा कि संगीत दिव्यता की ओर ले जाता है।
संगीत के सुर जीवन में आनंद का संचार करते हैं। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि रंग सुर के जरिए एमडीयू समुदाय को गीत और संगीत से जोड़ा जा रहा है। विद्यार्थियों की संगीत प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है। रंग महोत्सव के संयोजक डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने रंग महोत्सव और रंग सुर इवेंट्स को स्टूडेंट कैपेसिटी बिल्डिंग की पहल बताया। रंग सुर कार्यक्रम का मंच संचालन संगीत विभाग के राजीव कुमार आर्य ने किया।
ढोल जगीरो दा, मेरे रश्के कमर, माही वे, ईद मुबारक, अलिफ लैला, चम्बे दी बूटी समेत बॉलीवुड गीतों से कार्यक्रम में प्यार प्रेम का ढंग भी घोला। सूफियाना गीतों में संगीत की दिव्यता की प्रस्तुति उन्होंने अपने गायन में दी। जुगनी के साथ मोहित ने की बोर्ड, आशीष ने ढोलक, तथा तबले पर तथा मलकीत ने ऑक्टोपैड पर संगत दी। इस अवसर पर डॉ. प्रताप राठी, रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत समेत एमडीयू के अधिकारीगण, प्राध्यापकगण, विवि कर्मी, शोधार्थी, विद्यार्थी व संगीत प्रेमी मौजूद रहे।