फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, आठ माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे; दोस्त ने की हत्या!

Mon, 05 Oct 2026 09:40 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

दिल्ली के प्रेमी युगल की हत्या का मामला सामने आया है। आसौदा के पास नहर से दोनों के शव बरामद हुए हैं। युवक संदीप नेबूसराय का रहने वाले था जबकि युवती अलीगढ़ की रहने वाली थी। संदीप और कविता सांपला के गांव हसनगढ़ में दोस्तों से मिलने आए थे। सांपला थाने में हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस व नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
rohtak murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या की गई है। कविता मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई जा रही है। हत्या के बाद दोनों के शव नहर में फेंक दिए गए जो झज्जर के गांव आसौदा के नजदीक नहर से बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


सांपला थाने में हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस व नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। नई दिल्ली स्थित नार्थ एवेन्यू के नेबूसराय निवासी राकेश सिंह ने सांपला पुलिस को शिकायत दी है कि वे तीन भाई व तीन बहनें हैं। 

बीच वाले भाई संदीप ने सांपला खंड के गांव हसनगढ़ में परचून की दुकान कर रखी थी। तीन माह पहले संदीप दुकान छोड़कर यूपी निवासी कविता के साथ नेबूसराय में रहने लगा। हालांकि वह अक्सर हसनगढ़ आता-जाता रहता था। 
विज्ञापन


 

26 सितंबर को कार में सवार होकर कविता के साथ हसनगढ़ आया। 30 सितंबर को मां ने संदीप से बात की तो उसने बताया कि वह कविता के साथ अपने दोस्तों हसनगढ़ निवासी हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस व नितेश उर्फ बच्चा के साथ है। 

 

एक-दो दिन में घर आ जाएंगे। उसी दिन संदीप का मोबाइल नंबर बंद हो गया। उनको चिंता हो रही थी। वे संदीप व कविता की तलाश में रविवार को हसनगढ़ आए तो पता चला कि आसौदा के पास नहर में एक महिला व एक युवक का शव मिला है। 

चौकी में पहुंचे तो पुलिस ने दोनों शवों की फोटो दिखाई। उसने तुरंत पहचान लिया। शव संदीप व कविता के हैं। आरोपी नितेश उर्फ मेडिस व नितेश उर्फ बच्चा ने पहले संदीप व कविता की हत्या की। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव नहर में फेंक दिए। इसके बाद संदीप की कार भी लेकर भाग गए। 

जमीन के पैसे थे संदीप के खाते में 30 लाख रुपये
मृतक के भाई राकेश ने बताया कि उसके भाई संदीप की जसौर खेड़ी गांव में जमीन थी जो उसने बेच दी थी। जमीन बेचने के 30 लाख से ज्यादा पैसे उसके खाते में थे। वह बैंक की पासबुक व डेबिट कार्ड अपने पास रखता था। साथ ही उसका हसनगढ़ में भी लेनदेन था। शक है कि पैसे के लिए भी संदीप व कविता की हत्या कर दी गई। 

 

आठ माह से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे संदीप व कविता
भाई ने बताया कि संदीप पहले से शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। 2012 में उसकी पत्नी की मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज करवा दी। 2024 में संदीप बरी हो गया। आठ माह पहले वह यूपी निवासी कविता के संपर्क में आया। 

 

पहले दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में गांव में रहे। बाद में हसनगढ़ रहने लगे। तीन माह से वापस गांव में आकर रह रहे थे। पता नहीं क्यों 26 सितंबर को दोनों हसनगढ़ गए थे जहां उनकी ईंट मारकर हत्या कर दी गई।

 
विज्ञापन

हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की दो टीम कार्रवाई कर रही हैं।-राकेश मलिक, डीएसपी सांपला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें