फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संपत्तिकर के लिए आज खुला रहेगा नगर निगम कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। करदाताओं का संपत्तिकर जमा करने के लिए नगर निगम कार्यालय मंगलवार को 31 मार्च को भी खुला रहेगा। नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि करदाताओं की सुविधा एवं वर्तमान वित्तिय वर्ष की अंतिम तिथि को मद्देनजर रखते हुए नगर निगम कार्यालय 31 मार्च को अवकाश के दिन भी अन्य कार्य दिवस की तरह खुला रहेगा।
संपत्तिकर जमा करवाने के लिए अतिरिक्त काउंटर बढ़ाए गए हैं। नागरिक अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण कार्य दिवसों में निगम कार्यालयों में नहीं पहुंच पाते। इससे संपत्तिकर जमा कराने में देरी हो जाती है। इसी समस्या को दूर करने व अधिक से अधिक करदाताओं को समय पर कर भुगतान के लिए प्रेरित करने के लिए अवकाश के दिन भी कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई है। निगम आयुक्त डाॅ. शर्मा ने यह भी बताया कि ऑनलाइन माध्यमों के जरिए भी संपत्तिकर जमा करने की सुविधा उपलब्ध है जिससे नागरिक घर बैठे ही सुरक्षित एवं सरल तरीके से अपना कर जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें