फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुपवा के पूर्व छात्र हरिओम कौशिक ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जीते 4 अवॉर्ड

विज्ञापन
06-हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फे​स्टिवल में हरिओम कौ​शिक को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत- परिजन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। सुपवा के पूर्व छात्र हरिओम कौशिक ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 8वें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्मों से चार अवॉर्ड अपने नाम किए। इन सभी फिल्मों में तकनीकी टीम के रूप में सुपवा के पूर्व छात्र हैं। यह महोत्सव राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड भारत सरकार के सूचना और प्रसारण के तहत आयोजित किया गया।

लेखक, अभिनेता, निर्माता और सेंसर बोर्ड के सदस्य रह चुके हरिओम कौशिक वर्तमान में सुपवा में कंसल्टेंट भी हैं। हरिओम कौशिक वर्ष 2012 से 2015 तक सुपवा के छात्र रहे।
विज्ञापन



बहु काले की ने दिलाए अभिनय के अवॉर्ड

फिल्म बहु काले की के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नीतू लोहचब को और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड शशि राणा को मिला। इस फिल्म का निर्देशन हरिओम कौशिक ने किया। फिल्म में एक दंपती के आपसी सहयोग और सामाजिक सोच के टकराव को सरल और मनोरंजक तरीके से दिखाया गया है जिसमें महिला सशक्तीकरण का संदेश भी छिपा है।


चिड़िया में दिखा भावनात्मक रिश्ता, एडिटिंग और अभिनय को सराहा

फिल्म चिड़िया में बेस्ट एडिटर के रूप में मोहित को सम्मान मिला और नवीन ओहल्याण को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। फिल्म का निर्देशन संदीप संभरवाल ने किया। फिल्म के निर्माता हरिओम कौशिक हैं। यह फिल्म पिता-बेटी के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित है जो आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिश्तों की अहमियत को गहराई से दर्शाती है।


पहिया को बेस्ट स्क्रीनप्ले, बिना संवाद की अनोखी प्रस्तुति

फिल्म पहिया के लिए पवन को सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म बिना संवाद के केवल बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल्स के माध्यम से पीढ़ियों के बदलाव को दर्शाती है। एक बुजुर्ग के जीवन के सफर को प्रतीकात्मक रूप में दिखाकर फिल्म एक अनोखा संदेश देती है जो इसे खास बनाता है। यह फिल्म हरिओम कौशिक के बैनर के तले बनी हुई है।
विज्ञापन



बकरी ने जीता बेस्ट जूरी अवॉर्ड, सामाजिक संदेश से जीता दिल

फिल्म बकरी को बेस्ट जूरी अवॉर्ड से नवाजा गया जिसका निर्देशन आरजे भारद्वाज ने किया। इस फिल्म की कहानी हरिओम कौशिक ने लिखी है। फिल्म में एक छोटे बच्चे और उसकी बकरी के बीच के भावनात्मक जुड़ाव को मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें