फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एलिवेटेड ट्रैक के साथ 2.51 करोड़ में नगर निगम बनाएगा सड़क

Fri, 23 Feb 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रेलवे ऐलिवेटिड के साथ सड़क निर्माण को लेकर मौके का दौरा करते नगर निगम कमिश्रनर प्रदीप दहिया। संव
विज्ञापन
रोहतक। एलिवेटेड ट्रैक के साथ-साथ पूर्व दिशा में नगर निगम की ओर से 2.51 करोड़ की लागत से 1.7 किलोमीटर लंबी व 15 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क पीडब्ल्यूडी की ओर से ट्रैक के साथ-साथ पश्चिमी दिशा में 21 करोड़ की लागत से बनाई जा रही 3.8 किलोमीटर लंबी सड़क से अलग है।
विज्ञापन

निगम की सड़क से सात काॅलोनियों को विशेष फायदा होगा। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने वीरवार को निगम की एलओ, इंजीनियरिंग व अकाउंट ब्रांच के साथ मौके का मुआयना किया, साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी कि वे सोमवार तक विस्थापित दुकानदारों को मुआवजा दें।
साल 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव होने हैं, साथ ही सरकार निगम चुनाव भी करवा सकती है। ऐसे में सियासी तौर पर सरकार तालमेल बनाकर आगे बढ़ रही है। रोहतक विधानसभा सीट के लिए बेहद अहम गांधी कैंप एरिया पर विशेष फोकस किया जा रहा है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार ने जनवरी में एलिवेटेड ट्रैक के साथ-साथ डबल फाटक से राजीव गांधी स्टेडियम तक 3.8 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 21 करोड़ का बजट मंजूर किया था।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया है। अब रेलवे एलिवेटेड ट्रैक की पूर्व दिशा में नगर निगम की तरफ से बजरंग भवन से लेकर झज्जर रोड स्थित डबल फाटक तक 1.7 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर फोकस किया जा रहा है। वीरवार को सुबह करीब 11 बजे निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, इंजीनियरिंग ब्रांच के कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़, एटीपी तिलकराज, एमई सुनील कुमार, वीरेंद्र हुड्डा, तरुण कुमार व एलओ संदीप बतरा के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को जल्द सड़क का निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया।
सोमवार तक दिया जाएगा प्रॉपर्टी मालिकों को मुआवजा
निगम के रिकाॅर्ड के मुताबिक, करीब 77 लोगों की जमीन सड़क का निर्माण करने के लिए ली गई है। 24 के करीब प्रॉपर्टी मालिकों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया है। निगम आयुक्त ने अकाउंट ब्रांच के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन करने वाले प्रॉपर्टी मालिकों को सोमवार तक मुआवजा दिया जाए, जबकि इंजीनियरिंग ब्रांच के कार्यकारी अभियंता व भू-अधिकारी दो दिन के अंदर संयुक्त तौर पर मौके का निरीक्षण कर सड़क का निर्माण चालू करवाएं।
इन कॉलोनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ-साथ पूर्वी दिशा में डबल फाटक से बजरंग भवन तक सड़क बनने से गांधी कैंप, अर्जुन नगर, जवाहर नहर, श्रीनगर कॉलोनी, चिन्योट कॉलोनी, न्यू चिन्योट कॉलोनी व आदर्श नगर को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इससे कॉलोनियां सीधे मार्ग से झज्जर रोड व दिल्ली रोड से जुड़ जाएंगी।
वर्जन
जल्द निगम 1.7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू करेगा। इसके लिए वीरवार को मौके का मुआयना किया गया, साथ ही इंजीनियरिंग, एलओ और लेखा ब्रांच को विशेष हिदायत दी गई है।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त नगर निगम।
23 दुकानदारों को जल्द मिलेगा कब्जा
रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के विस्थापितों को स्वामी विवेकानंद कॉम्प्लेक्स में आठ दुकानदारों को पहले से कब्जा दिया जा चुका है। अब 23 दुकानदारों के कागजात और तैयार हो चुके हैं। उनको भी एक सप्ताह में कब्जा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें