फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम चुनाव... हर बूथ पर रखी जाएंगी दो ईवीएम, राजनीतिक दलों के सामने मॉकड्रिल आज

विज्ञापन
06सीटीके: 10 ईवीएम जांच की प्रक्रिया पूरी करती एक्सपर्ट की टीम।06 सीटीके : 10 ईवीएम जांच की
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार सुबह 11:30 बजे सर छोटूराम बीएड कॉलेज में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने मॉकड्रिल होगी। एक्सपर्ट पूरी प्रक्रिया से प्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग की तरफ से दो चरण में शहरी निकाय चुनाव करवाए जा सकते हैं। पहले चरण में 23 निकायों में चुनाव होना है, जिसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम व मानेसर नगर निगम के अलावा अंबाला व सोनीपत नगर निगम मेयर के उप चुनाव भी शामिल हैं। दूसरे चरण में हिसार व रोहतक सहित बचे दूसरे निगम के चुनाव संभव है। ऐसे में जिला प्रशासन नगर निगम चुनाव की पूरी सक्रियता से तैयारी कर रहा है। पंचायती राज विभाग से 1352 ईवीएम ली गई थीं, जिनको हैदराबाद से आई एक्सपर्ट की टीम ने सर छोटूराम शिक्षण संस्थान में रखकर जांचा है। इनमें से 570 ईवीएम से नगर निगम चुनाव करवाया जाएगा। नगर निगम के 22 वार्ड में 285 बूथ हैं, जहां हर बूथ पर दो-दो ईवीएम रखी जाएंगी। 15 उम्मीदवार रहने पर एक ईवीएम पर मेयर व दूसरी पर पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे। उधर, निगम की एक टीम मंगलवार को चुनाव सामग्री लेने चंडीगढ़ जाएगी।
राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के सामने मंगलवार सुबह 11:30 बजे सर छोटूराम बीएड कॉलेज में ईवीएम की मॉकड्रिल होगी। इसके लिए सूचना जारी कर दी गई है, साथ ही निगम की एक टीम चुनाव सामग्री लेने चंडीगढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, चुनाव नोडल अधिकारी एवं डीएमसी नगर निगम।
-
मेयर के टिकट के लिए लामबंदी तेज, वाल्मीकि समुदाय भी आया सामने
नगर निगम मेयर का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में भाजपा व कांग्रेस से टिकट लेने के लिए दावेदार अभी से माहौल बनाने लगे हैं। दो दिन पहले वाल्मीकि समुदाय की पाड़ा मोहल्ले में बैठक हुई, जिसमें सरकार से मांग की गई कि समाज के व्यक्ति को मेयर का टिकट दिया जाए। उधर, भाजपा के पूर्व पार्षद सुरेश किराड़ ने भी रविवार को पार्टी के पुराने नेताओं के साथ बैठक की। निर्णय हुआ कि पुराने कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जाए। वहीं, कांग्रेस के पूर्व पार्षद भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने अपना दावा पेश करने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें