फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम चुनाव... नई वार्डबंदी को मुख्यालय ने दी हरी झंडी, जीत के बदले समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की नई वार्डबंदी को मुख्यालय की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है, जिसके चलते सभी 22 वार्डों की भौगोलिक स्थित बदल गई है। नगर निगम के पूर्व पार्षद व नए नेताओं को जीत का समीकरण बनाने के लिए नए सिरे से पसीना बहाना होगा। 23 दिसंबर तक नगर निगम वार्ड वाइज मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार करेगा। डीसी की अनुमति के बाद 15 जनवरी तक हर वार्ड की मतदाता सूची फाइनल हो जाएगी।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में समय पर चुनाव कराने का भरोसा दिया है। इसके लिए पहले चरण में फरीदाबाद, गुरुग्राम व मानेसर के चुनाव व सोनीपत व अंबाला नगर निगम मेयर के उपचुनाव कराए जा रहे हैं, साथ ही आयोग ने हिसार व रोहतक नगर निगम की वार्डबंदी के बाद मतदाता सूची फाइनल करने के लिए पत्र जारी किया है। एससी, बीसी-ए, बीसी-बी व महिला वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित करने के लिए 23 दिसंबर को पहले से गठित कमेटी की बैठक होगी। अब मुख्यालय ने नई वार्डबंदी को हरी झंडी दे दी है। 15 जनवरी तक मतदाता सूची तैयार करने की हिदायत दी है।
यह रहेगा मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम

-17 से 23 दिसंबर तक वार्ड वाइज मतदाता सूची की छंटनी
- 24 दिसंबर को वार्ड वाइज मतदाता सूची प्रकाशित
- 31 दिसंबर तक मांगे जाएंगे आपत्ति व सुझाव
- 4 जनवरी को अधिकारी लेंगे अंतिम निर्णय
- 8 जनवरी तक होगी डीसी के सामने अपील
- 11 जनवरी तक डीसी करेंगे निर्णय
- 15 को मतदाता सूची करनी होगी फाइनल
..........
यूं रहेगी अब नगर निगम के वार्डों की भौगोलिक स्थिति
वार्ड 1: सूर्या नगर, सिंहपुरा रोड, पुरानी आईडीसी, शास्त्री नगर हिसार रोड, जेपी कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, कुताना बस्ती व कुताना बाहरी एरिया।
वार्ड 2 : शिव कॉलोनी, मोती नगर, श्याम कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, संजय नगर, सैनी आनंदपुरा, रूपनगर, बाबा लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, बर्सी नगर व आउटर बर्सीनगर।
विज्ञापन

वार्ड 3 : रामलीला पड़ाव, गोपाल कॉलाेनी, नंद कॉलोनी, करतारपुरा, कच्ची गढ़ी कुआं मोहल्ला, आंबेडकर नगर, कृष्णा कॉलोनी नजदीक गौड़ स्कूल व आसपास का एरिया।
वार्ड 4: डेयरी मोहल्ला, सैनीवास, गोपाल कॉलोनी, शौरा कोठी, बाबा बालकनाथ कॉलोनी, कबीर कॉलोनी, अनंतपुरम, फौजी कॉलोनी व रैनकपुरा।
वार्ड 5: तेज कॉलोनी, गुरुनानकपुरा, पाड़ा मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, फतेहपुरी कॉलोनी, खोखराकोट, हनुमान कॉलोनी, राजीव नगर कच्चा चमारिया रोड, सेक्टर 7-1, सेक्टर 7-2 व सेक्टर 37।
वार्ड 6: बाबारा मोहल्ला, धोबी मोहल्ला, केवल गंज, प्रताप मोहल्ला, कायस्थान मोहल्ला, प्रधाना मोहल्ला व कंसाई वाला चौक।
वार्ड 7: किला रोड बाजार, किला मोहल्ला, भगत सिंह पार्किंग, पाड़ा मोहल्ला, गोहाना अड्डा, संजय नगर, कृपाल कॉलोनी व आसपास का एरिया।
वार्ड 8: भगवान दास कॉलोनी, छोटूराम चौक, सैनीपुरा, गंगाबिशन नगर, चमनपुरा, न्यू राजेंद्र नगर, चुन्नी नगर, सुखपुरा, प्रेम नगर व दुर्गा कॉलोनी सहित साथ लगता एरिया।
वार्ड 9 : विकास नगर, किशनपुरा, लक्ष्मीनगर, कैलाश कॉलोनी, आजादगढ़, उत्तम विहार, ऋषिनगर, ऋषिनगर बाहरी, सूर्य नगर, वसंत विहार, प्रवेश नगर, राजेंद्र नगर, छोटूराम नगर नजदीक सुखपुरा चौक, राजीव गांधी स्टेडियम, सेक्टर 6, विशाल नगर, कबीर कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी, पंचवटी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, हरकी देवी कॉलाेनी, हरकी देवी बाहरी एरिया व सेक्टर-3
वार्ड 10 : सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-36, सेक्टर-36ए, सेक्टर 34, सेक्टर-35, बोहर, बोहर आउटर, गढ़ी बोहर, अस्थल बोहर, सेक्टर-29, 30, 31ए, 32, 33, 33ए, 34 व पार्श्वनाथ कॉलोनी।
वार्ड 11 : गढ़ी बोहर, बलियाना, खेड़ी साध, माजरा, सेक्टर 26, 26ए, 27, 27ए, 28, 30ए।
वार्ड 12 : सेक्टर-एक, सेक्टर 2
वार्ड 13 : चाणक्पुरी कॉलोनी, भरत कॉलोनी, रामगोपाल कॉलोनी, कमल कॉलोनी, तिलक नगर, छोटूराम नगर, ऑफिसर कॉलोनी, तिलक नगर, विनय नगर, ताऊ नगर बाहरी, सेक्टर-14, देव कॉलोनी, निर्मल नगर, एमडीयू, राजीव नगर नजदीक मेडिकल मोड़।
वार्ड 14: पीजीआईएमएस कैंपस, श्रीनगर कॉलोनी, न्यू चिन्योट कॉलोनी, आदर्श नगर, रूप विहार, माडल टाउन, सुभाष नगर, झंग कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी व चांद नगर।
वार्ड 15: चिन्योट कॉलोनी, पटेल नगर, गांधी नगर, अर्जुन नगर व जवाहर नगर।
वार्ड 16: डीएलएफ कॉलोनी, शक्ति नगर, प्रताप नगर, जगदीश कॉलोनी, नेताजी नगर, रामनगर, गीता कॉलोनी, चावला कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, टेक नगर व रामनगर।
वार्ड 17: शौरी मार्केट, पीर जी मोहल्ला, सराय मोहल्ला, जैनजनि मोहल्ला, घनीपुरा, पुरानी अनाज मंडी, शिवम एन्क्लेव, रामसुख दास कॉलोनी, शक्तिनगर, हरी नगर, संत नगर व हुडा कॉम्प्लेक्स।
वार्ड 18 : अलंकानंदा कॉलोनी, गीताजंलि, हिंदू कॉलेज, खुशबू गार्डन, शिव नगर, राजेंद्रा कॉलोनी, नई अनाज मंडी, सेक्टर 18, न्यू जनता कॉलोनी, न्यू अग्रसेन कॉलोनी, सेक्टर 21, पुराना शुगर मिल, जनता कॉलोनी, वैश्य संस्था, रामबाग श्मशान, पालिका कॉलोनी, मीट मार्केट, कृष्णा कॉलोनी नजदीक रेलवे लाइन व डेयरी।
वार्ड 19 : नया पड़ाव, काठमंडी, रामनगर व जनता कॉलोनी झज्जर रोड।
वार्ड 20 : शुगर मिल कॉलोनी, हरसिंह कॉलोनी, देव विहार, विजय नगर झज्जर रोड, कमला नगर, प्रीत विहार, आजाद नगर, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी।
वार्ड 21 : कन्हेली, पहरावर, अमृत कॉलोनी, न्यू विजय नगर, अजीत कॉलोनी, शीतल नगर, सेक्टर 22, छोटूराम कॉलोनी, आंबेडकर नगर, एकता कॉलोनी, डेयरी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-24 व 25, 25ए, 25बी, 25सी, 25डी व 25ई।
विज्ञापन

वार्ड 22 : सुनारिया कलां, सुनारिया खुर्द, सेक्टर 20, 20ए, 21ए, 21बी, 21सी, 21डी, 21 ई, 22बी, 22सी व 22डी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें