नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म होने लगा है। वार्ड नंबर दो को एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पूर्व पार्षद राजबीर सैनी के बेटे राजेश सैनी ने इस पर सवाल उठाया है, साथ ही लिखित में डीसी को शिकायत करेंगे।
राजेश सैनी का कहना है कि उनके वार्ड में बीसी समुदाय की जनसंख्या एससी से ज्यादा है। निगम के अधिकारियों ने वार्डबंदी के लिए सही ढंग से जनसंख्या का आंकड़ा वार्ड वाइज नहीं लिया। वे पूरे तथ्य एकत्रित कर रहे हैं। मामले को डीसी धीरेंद्र खड़गटा के सामने रखा जाएगा। उधर, वार्ड नंबर 19 में रोचक मुकाबला होने के आसार बढ़ गए हैं। पूर्व पार्षद जयकिशन राजोतिया के बेटे अभिमन्यु राजोतिया का कहना है कि वे खुद वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। देवेंद्र नारा भी इसी वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में सहयोग का कहा सवाल उठता है।
इसके अलावा भाजपा के जिला प्रवक्ता सन्नी शर्मा ने बताया कि वार्ड छह से उनकी पत्नी चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी से टिकट मांगा जाएगा।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur