रोहतक। पीजीआई के कर्मचारी से उसकी बीमा पॉलिसी घाटे में होने का हवाला देकर ठगों ने उससे 5.23 लाख रुपये ठग लिए। पॉलिसी फरवरी 2023 में डेढ़ लाख रुपये सालाना प्रीमियम से पांच साल के लिए ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साइबर अपराध थाने में लाढौत निवासी अमित कुमार ने कहा है कि 22 फरवरी 23 को बैंक से एजेंट के माध्यम से डेढ़ लाख सालाना प्रीमियम पर पांच साल के लिए पॉलिसी ली थी। दस्तावेज डाक से घर आ गए थे। 12 जून 2024 को फोन आया। खुद को कस्टमर केयर कर्मी बताया। उसने पॉलिसी के घाटे में जाने की बात कही। उसने अपनी बातों में उलझाकर झांसे में ले लिया।
मेरठ..कंवलजीत..मेरठ महोत्सव के दौरान क्रिकेट खेलते खिलाडी....संवाद- फोटो : udhampur