फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम ने 12 लावारिस पशु पकड़े

विज्ञापन
बेसहारा पशुओं को पकड़कर गाड़ी में चढ़ते निगम कर्मी। सोत : निगम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम ने शहर को आवारा पशुमुक्त बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। नगर निगम के आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि अगस्त में अब तक 114 से अधिक पशु पकड़े जा चुके हैं। निगम की टीमें लगातार शहर के विभिन्न इलाकों से पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेज रही हैं। मंगलवार को झज्जर रोड, हिसार रोड, हुडा कॉम्प्लेक्स, पुराना आईटीआई मैदान, जनता काॅलोनी, हरि सिंह काॅलोनी आदि स्थानों से 12 पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में छोड़ा गया।
आयुक्त ने कहा कि पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ने वालों पर अब भारी जुर्माना लगाया जाएगा। पहली बार पकड़े जाने पर 5000 रुपये, दूसरी बार 11,000 रुपये और तीसरी बार 21,000 रुपये का जुर्माना और पशु को जब्त करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की टीम पशुओं की टैगिंग भी कर रही है ताकि उनकी पहचान की जा सके। इसके अलावा, सड़क पर चारा डालने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी क्योंकि इससे गंदगी और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। निगम ने स्पष्ट किया है कि पकड़े गए पशु जुर्माने के बिना वापस नहीं दिए जाएंगे और झगड़ा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें