फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर आयुक्त ने दिए कचरा वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी नगर आयुक्तों के साथ सीएमजीजीए 2.0 कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के उपरांत नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा, आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सीवर और ड्रेनों की सफाई करवाई जाए। सीवर की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि जलभराव और ब्लॉकेज जैसी समस्याएं उत्पन्न न हों। कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी स्थान पर कचरे के ढेर दिखाई नहीं देने चाहिए। कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा सभी कचरा उठाने वाले वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम पूर्ण रूप से सक्रिय रखा जाए, ताकि उनकी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आमजन को स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी अधिकारी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इस दौरान सीटीएम मोनिका ,डीआरओ राजकुमार और ईओ ऋषिकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें