रोहतक। भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें दो सांसद व मंत्री सहित अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है।
पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की अनुमति के बाद सांसद रतन लाल कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एससी मोर्चा राम अवतार वाल्मीकि, प्रदेश प्रभारी एससी मोर्चा सुनीता दुग्गल, मंत्री बनवारी लाल, विधायक जगदीश नैयर, विधायक विशंभर वाल्मीकि, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, बंतो कटारिया, पूर्व विधायक एवं प्रदेश सचिव रविन्द्र बलिमाला, अरुण भान, महाबीर इंजीनियर व मांगेराम पंजेल को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसके अलावा 31 विशेष आमंत्रित सदस्य व 111 सदस्यों के नामों की घोषणा की गई है। जींद जिले के प्रभारी की जिम्मेदारी रामपाल पाली कुरुक्षेत्र, पानीपत के लिए मीना नरवाल सोनीपत और महेंद्रगढ़ के लिए नरिंदर पीपल रेवाड़ी को दी गई है।