फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीएचडब्ल्यू की कोरोना से उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
MPHW dies during treatment from Corona
विज्ञापन
एमपीएचडब्ल्यू की कोरोना से उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

-321वें व 326वें दिन जिले में नहीं मिला कोई नया संक्रमित
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिले में कोरोना उपचार के दौरान वीरवार सेक्टर तीन निवासी 54 वर्षीय एमपीएचडब्ल्यू की मौत हो गई। दूसरी तरफ राहत की बात है कि फरवरी में दूसरे दिन कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12294 हो गई और मृतकों की संख्या 159 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 17 पहुंच गई है और पांच मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 12 मरीज होम आइसोलेशन पर हैं। इसके अलावा अभी तक 12118 मरीज कोरोना उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। विभाग के अनुसार जिले में 4.50 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है और रिकवरी रेट 98.56 प्रतिशत हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि अभी जिले को कोरोना मुक्त नहीं कहा जा सकता। जब तक हर्ड इम्यूनिटी नहीं बनती, तब तक कोरोना से छुटकारा पाना आसान नहीं है। इसलिए लोगों से अपील है कि वह वैक्सीन लगने तक मास्क, ग्लबज, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें