फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का आरोप- दूधिए बेटे को उसकी पत्नि ने ही जलाकर मरवा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मुंगाण रुड़की रोड पर गांव मुंगाण के दूधिए का शव वैन में जली हालात में मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। संदीप के पिता ने अपनी पुत्रवधू पर ही अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने संदीप की पत्नी के चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस ने पिता के बयान पर पुत्रवधू पर हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आईएमटी थाना पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता पिता राजेंद्र ने बताया कि उसका लड़का संदीप दूधिए का काम करता है। 28 जनवरी को बेटा वैन लेकर घर से दूध एकत्रित करने निकला था। मुगांण से रुड़की रोड पर उसका शव वैन में जला हुआ मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि बेटा हर रोज सुबह 4 बजे वैन को स्टार्ट करके खड़ी करता था, लेकिन 28 जनवरी को वैन स्टार्ट होने की कोई आवाज नहीं सुनाई दी। बेटे की पत्नी ने बताया था कि वह सुबह चार बजे वैन लेकर घर से निकला था। पिता का कहना है कि उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि वैन गली से 4 बजकर 54 मिनट पर निकली है। बेटे के जूते व चप्पल भी घर पर ही मिले। उसका फोन व पर्स भी घर पर ही मिला। पिता का आरोप है कि पुत्रवधू ने 2017 को करंट लगाकर संदीप को जान से मारने की कोशिश की थी। रिश्तेदारों के कहने पर मामले को कंसाला चौकी में समझौता था। आरोप है कि करीब 6 माह पहले भी मृतक की पत्नी बिना बताए अपने घर चली गई। बेटे की जली हुई वैन पहले गेयर में है और उसका हैंडब्रेक खींचा हुआ था। पेट्रोल की टंकी का ढक्कन पास में पड़ा मिला है। आरोप है कि 4 फरवरी को रात 11 बजे पुत्रवधू के फोन पर तीन कॉल आई जोकि उसके पास में घर के आदमी होने पर पुत्रवधू ने तीनों कॉल काट दी। पुत्रवधू का चरित्र ठीक नहीं है। उन्हें शक है कि बेटे की हत्या उसकी पत्नी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर की है। जब परिजनों ने पुत्रवधू को पुलिस कार्रवाई करने को कहा तो उसने मना कर दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें