फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सोमनाथ स्वाभिमान महोत्सककी मुख्य अतिथि होंगी सांसद रेखा शर्मा

Sun, 10 May 2026 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
प्राचीन शिव मंदिर कोसली।
विज्ञापन
कोसली। झज्जर बाईपास रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 11 मई को जिला स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान महोत्सव का आयोजन होगा। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य एवं सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि होंगी।
विज्ञापन

कोसली के विधायक अनिल यादव, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार को समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सोमवार 11 तारीख को सुबह 9 बजे कोसली मठ मंदिर से शिव मंदिर तक महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर कलश यात्रा में शामिल होंगी। सोमवार को सुबह दस बजे शिव मंदिर में विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा शिव तांडव और भगवान महादेव की भक्ति पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस दौरान सोमनाथ मंदिर गुजरात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण होगा। एसडीएम ने बताया कि प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। मंदिर में भगवान महादेव की पवित्र जल से पूजा-अर्चना की जाएगी। रविवार की रात को यह मंदिर रोशनी से जगमग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें