सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा ने मंगलवार को शहर के सीताराम गेट, छारा चुंगी रोड, अग्रसैन चौक का दौरा किया। नगर परिषद अधिकारियों को नालों की छंटाई के साथ ही शहर की सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार सजग है। इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, पूर्व मंत्री कांता देवी, जिला नगर आयुक्त जगनिवास, ईओ केके यादव मौजूद रहे। सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा ने लघु सचिवालय परिसर में पशु चिकित्सा हेतु जिला की साल्हावास, डीघल सहित कई गोशालाओं के लिए आवश्यक उपकरण दिए।
पर्ची व खर्ची चलाने की बात कहकर कांग्रेस युवाओं को बरगलने का काम रही
रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार व परिवारवाद के अलावा कुछ नहीं कर सकती। जनता को सब कुछ पता है। अब मोदी व मनोहर सरकार में युवाओं को ईमानदारी से नौकरी मिल रही है और वह फिर कह रहे हैं कि पर्ची व खर्ची सिस्टम शुरू करने की बात कर रहे हैं। रोहतक के सम्मेलन में कांग्रेसियों ने कहा कि पर्ची व खर्ची सिस्टम लाने की बात कही और युवाओं को बहकाने का काम किया है। युवा आज भाजपा के साथ खडे़ है। भाजपा सरकार मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम छींटाकशी और कमियां निकालना है। इसलिए वह विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर ऐसा बोल रहे हैं।