फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने रोहतक-जींद रूट पर मेमू ट्रेन को झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा साथ में मेयर मनमोहन गोयल। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक-जींद रूट पर मेमू ट्रेन की मांग पूरी कर रेलवे ने दीपावली पर यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने दिल्ली से रोहतक चलने वाली मेमू ट्रेन का विस्तार किया है। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार को मेमू ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह ट्रेन अब दिल्ली से सुबह 9:40 बजे रवाना होगी और 11:30 पर रोहतक पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद यह जींद के लिए रवाना होगी। फिर जींद से दो बजकर 55 मिनट पर ट्रेन वापस रोहतक के लिए रवाना होगी और शाम को चार बजकर पांच मिनट पर ट्रेन रोहतक से दिल्ली के लिए चलेगी। सांसद ने इसके लिए रेल मंत्री व मुख्यमंत्री का भी आभार जताया है। सांसद ने कहा कि रेल मंत्रालय ने इस महत्वपूर्ण ट्रेन को मंजूरी देकर दैनिक यात्रियों को सौगात दी है। इस अवसर पर मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, रेलवे बोर्ड के सदस्य मोनू अत्री, निजी सचिव सुनील लाकड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें