फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर व डिप्टी मेयर को लेकर सांसद और पूर्व मंत्री ने टटोला पार्षदों का मन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक समेत प्रदेश के पांच निगमों में जल्द सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव हो सकता है। आला कमान के इशारे पर वीरवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांसद अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मेयर मनमोहन गोयल के साथ भाजपा पार्षदों का मन टटोला। हालांकि 20 में से भाजपा के दो पार्षद वार्ड-21 से अनिल कुमार व वार्ड-18 से दीपिका नारा मीटिंग में नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

याद रहे कि 19 दिसंबर 2018 को नगर निगम के चुनाव का परिणाम आया था। पहली बार जनता द्वारा सीधे वोट डालकर करवाए गए मेयर चुनाव में भाजपा के मनमोहन गोयल ने पूर्व सीएम हुड्डा एवं कांग्रेस समर्थित सीताराम सचदेवा को हराया था। जबकि 22 वार्डों में 7 पार्षद भाजपा, 5 कांग्रेस व 9 पार्षद निर्दलीय जीतकर हाउस में पहुंचे थे। बाद में 2019 में लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव के बीच वार्ड-11 से कांग्रेसी पार्षद कदम सिंह अहलावत व वार्ड-15 से गुलशन ईशपुनियानी को छोड़कर सभी कांग्रेसी व निर्दलीय पार्षद भाजपा खेमे में चले गए। अब नगर निगम हाउस में मेयर मेयर मनमोहन गोयल के अलावा 22 में से 20 पार्षद भाजपाई हैं।
निगम चुनाव में भाजपा के राजकमल सहगल अपने वार्ड-17 से सबसे ज्यादा अंतर से जीते थे। उनको पूर्व मंत्री ग्रोवर का करीबी माना जाता रहा है। हालांकि निगम चुनाव परिणाम आए डेढ़ साल से ज्यादा समय हो गया है। पूर्व मंत्री ग्रोवर भी विस चुनाव हार गए थे। ऐसे में राजनीतिक माहौल रिश्तों पर कितना असर डालेगा, यह तो समय बताएगा। दूसरा, भाजपा की वार्ड-13 से महिला पार्षद कचन खुराना पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं में से एक है। उसके पति अशोक खुराना 2013 में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के वार्ड से भाजपा को जीता चुके हैं। हालांकि उनके रिश्ते पूर्व मंत्री ग्रोवर से कैसे हैं, यह भी अहम रहेगा। इसके अलावा अब सांसद अरविंद शर्मा व मेयर मनमोहन गोयल की पसंद व नापसंद भी निगम के सीनियर व डिप्टी मेयर में अहम भूमिका अदा करेगी।
विज्ञापन

निर्दलीय जीते पार्षदों व कांग्रेस छोड़कर आए पार्षदों को भी संतुष्ट करना होगा
भाजपा के टिकट पर हाउस में 7 से 8 पार्षद ही जीतकर आए थे। बाकी 9 निर्दलीय व कांग्रेस छोड़कर आए पार्षदों को भी भाजपा को साथ लेकर चलना होगा। नहीं तो बदले सियासी माहौल में निगम की राजनीति में कुछ भी हो सकता है।
जिला अध्यक्ष अजय बंसल की तरफ से सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए मीटिंग का संदेश आया था। दोपहर साढ़े 3 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सांसद अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री ग्रोवर, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, महामंत्री सतीश आहुजा व धर्मबीर शर्मा ने भाजपा पार्षदों से बात की। भाजपा पार्षद अनिल कुमार व दीपिका नारा को छोड़कर 18 पार्षद पहुंचे। तय हुआ कि जैसे ही सरकार की तरफ से सीनियर व डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी, तत्काल चुनाव करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें